शिवभक्तों ने किया भोलेनाथ का अभिषेक

बदलता स्वरूप गोण्डा। सावन माह के साथ पुरुषोत्तम मास में भूतभावन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व पूजन करने वाले भक्तों पर शिव की असीम अनुकंपा बरसती है। समाज में सुख शांति एवं सौहार्द की वृद्धि होती है। नगर के ऐतिहासिक व पौराणिक शिव मंदिर दुखहरणनाथ में अभिषेक करते हुए शिव भक्त नीरज, शुभम, रवि व संजय सोनी ने यह विचार व्यक्त किया। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी संदीप मेहरोत्रा ने बताया कि सावन में शिवजी की कमल फूल दुर्वा घी दूध से अभिषेक करने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ती है। मंदिर में शिव भक्त महिलाओं व बुजुर्गों के लिए पूजन अर्चन में विशेष सुविधा की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि सावन माह के साथ पुरुषोत्तम मास तक पूरे दो माह तक शिव का अभिषेक चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button