प्रशासन ने चलाया अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान

बदलता स्वरूप गोंडा। बुधवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में उप जिलाधिकारी मनकापुर राजीव मोहन सक्सेना, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर व आबकारी निरीक्षक मनकापुर की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर ग्राम भरहू भट्टा, महुआडीह थाना मनकापुर व विश्नोहरपुर थाना छपिया में दबिश दी गई। उन्होंने बताया है कि दबिश के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई व 100 किलो ग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया, तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button