एसपी के निर्देश पर चले अभियान में 24 घंटे के अंदर 73 वारंटी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा चलाये गये 24 घण्टे के विशेष अभियान में 73 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के नेतृत्व में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो ने थाना स्तर पर टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त थानों से कुल 73 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनका विवरण निम्न है थाना को0 नगर पुलिस ने 12, थाना को0 देहात पुलिस ने 03, थाना इटियाथोक पुलिस ने 02, थाना खरगूपुर पुलिस ने 01, थाना मनकापुर पुलिस ने 04, थाना धानेपुर पुलिस ने 06, थाना खोड़ारे पुलिस ने 03, थाना तरबगंज पुलिस ने 04, थाना नवाबगंज पुलिस ने 08, थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने 08, थाना करनैलगंज पुलिस ने 16, थाना परसपुर पुलिस ने 02, थाना कटराबाजार पुलिस ने 02 व थाना कौड़िया पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस तरह पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समय समय पर विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button