चेन स्नैचिंग करने वाली दो महिला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में चेन स्नैचिंग करने की 02 शातिर महिला गीता देवी व गुड्डी देवी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चेन स्नैचिंग की गयी सोने की चेन बरामद किया गया। दिनांक 28.08.2023 को वादी विनोद कुमार सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह ग्राम माथेपुर पो0 बनकटवा देहात थाना वजीरगंज द्वारा थाना को0 नगर में चेन स्नैचिंग की घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button