अधजली महिला के शव की घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। 30 सितंबर को थाना खोड़ारे क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम जगन्नाथपुर स्थित पंपापुर जंगल के पास एक अधजली महिला का शव प्राप्त हुआ था। सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा डॉग स्क्वायड एवं फॉरेसिंक टीम के साथ घटना स्थल की जांच की गयी थी। शव की शिनाख्त मीना देवी के नाम पर हुई थी। मृतका की पुत्री ज्योति पुत्री हरिप्रसाद नि0 सेसुई इटवा सिद्धार्थनगर की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा आरोपी अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर प्र0नि0 खोड़ारे को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त भगवानदीन को आज चन्द्रदीप घाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त झाड़-फूंक का काम किया करता था। झांड़-फूंक के बहाने अक्सर अभियुक्त मृतका के घर आया जाया करता था। फरवरी 2023 में मृतका अभियुक्त भगवानदीन के साथ अपना घर छोड़कर चली आयी थी और उसी के साथ रहती थी। अभियुक्त भगवानदीन मृतका से गलत काम करवाना चाहता था महिला के मना करने से भगवानदीन छुब्ध हो गया था और इसी बात के चलते भगवानदीन द्वारा सुनियोजित तरीके से महिला को पंपापुर जंगल के पास ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा शव की शिनाख्त न हो इस कारण महिला को जला दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button