अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 100 किलो महुआ मिला, 04 अभियोग पंजीकृत

बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को आबकारी निरीक्षकों द्वारा जनपद के खैरी, नरौरा अर्जुन, तालागंज ग्रन्ट, भावजीतपुर, दानेपुर, हथिनी, गदेशपुर ग्रन्ट, खिरिया, खालेकोंचा काशिमपुर आदि ग्रामों में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया व 100 किलो लीटर महुआ लहन नष्ट किया गया। अवैध छापेमारी के दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत चार अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी निरन्तर चल रहा है, जनपद में अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों को बक्सा नहीं जायेगा।

Related Articles

Back to top button