दहेज हत्या का वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार-

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना कौड़िया पुलिस ने आज बहद ग्राम तिवारी पुरवा मौजा अहियाचेत से दहेज हत्या के वांछित अभियुक्ता-श्यामा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी त्रिवेनी पुत्र बाऊर कश्यप नि0 ग्राम बल्लीपुरवा मौजा बरूही बनपुरवा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए फांसी लगाकर जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कौड़िया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button