जबरन बाइक रखने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मारपीट करने व मोटरसाइकिल जबरजस्ती अपने पास रखने के वांछित अभियुक्त शाबान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने वादी जो इलाज कराने आया था उसको जात सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए वादी के मोटरसाइकिल पर कब्जा करने के लिए गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button