4 व 5 जनवरी को होगा खिलाड़ियों का चयन

बदलता स्वरूप गोंडा। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2023 में उ0प्र0 बास्केटबाल बालक/बालिका वर्ग, फुटबाल बालक वर्ग एवं वाॅलीबाल बालक वर्ग टीमों का चयन किया जाना है। बास्केटबाल बालक/बालिका वर्ग टीम हेतु (12-12 सदस्यी) प्रदेशीय चयन/ट्रायल्स दि0 05-01-2024 को अमिताभ बच्चन स्पोटर्स काॅम्लेक्स, म्योहाल, प्रयागराज तथा फुटबाल बालक वर्ग टीम हेतु (18 सदस्यी) प्रदेशीय चयन/ट्रायल्स दि0 04-01-2024 को डा0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल, डाभा सैमर अयोध्या एवं वाॅलीबाल बालक वर्ग टीम हेतु (12 सदस्यी) प्रदेशीय चयन/ट्रायल्स दि0 10-01-2024 को अमिताभ बच्चन स्पोटर्स काॅम्लेक्स, म्योहाल, प्रयागराज में किया जा रहा है। उक्त प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण खेलो इण्डिया एन0एस0आर0एस0 पोर्टल पर होना अनिवार्य है। प्रदेश स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जायेगा। अत्यधिक जानकारी हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button