नाबालिग के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-530/23, धारा 354, 506, 450. 376 भादवि व 7/8 व 3/4 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राज गुप्ता को अयोध्या मार्ग पर अचलपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 22 दिसम्बर 2023 को ग्राम भरहापारा बालेश्वरगंज थाना वजीरगंज की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना वजीरगंज में सूचना दी गयी कि प्रार्थिनी की नाबालिग लड़की को विपक्षी राज गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी भरहापारा बालेश्वरगंज थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा रात्रि में घर में घुसकर मेरी लड़की के साथ छेड़खानी किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना वजीरगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, तथा विवेचना उ0नि0 अवनीश शुक्ला को सुपुर्द की गयी। आज दिनांक 05.01.2024 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त राज गुप्ता को अयोध्या मार्ग पर अंचलपुर गाँव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के उपरांत धारा 376, 450 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button