नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में गठित थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-486/23, धारा 363,376 डी0ए0 भादवि व 5जी/6 पाॅक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकुर सिंह उर्फ मंजीत सिंह को शाहपुर बस स्टाप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 13 दिसंबर 2023 को ग्राम रेक्सडिया थाना परसपुर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना परसपुर में सूचना दी गयी कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की को विपक्षी अन्तिम सिंह द्वारा बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 01.02.2024 को कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत शाहपुर बस स्टाप के पास बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के उपरांत धारा 376(डी0ए0) की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button