लोक सेवक के कार्यों में बाधा डालने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-17/2024 धारा 323, 504, 506, 427, 332, 353 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पप्पू पाण्डेय पुत्र सीताराम पाण्डेय ग्राम भगवानदीन पुरवा मौजा डुड़ाव थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को छजवा रोड पर स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया। डा0 राजू कुमार पुत्र जगलाल चौरसिया ग्राम बडेबन मडवा नगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती द्वारा थाना मोतीगंज को सूचना दी गई की दिनांक 22.01.2024 को सरकारी एम्बुलेंस के साथ विपक्षी के घर पहुचा जहाँ विपक्षीगण गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे और सरकारी एम्बुलेंस के पीछे की लाइट तोड़कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। वादी की तहरीर पर थाना मोतीगंज में मु0अ0सं0-17/2024 धारा 323, 504, 506, 427, 332, 353 भादवि बनाम पप्पू आदि 03 नफर के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त पप्पू पाण्डेय पुत्र सीताराम पाण्डेय ग्राम भगवानदीन पुरवा मौजा डुड़ाव थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को छजवा रोड पर स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button