दहेज हत्या के 02 वांछित गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-99/24, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 01. देवता प्रसाद यादव 02. बदलू यादव को बनकटवा रोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 18 फरवरी 2024 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लडकी की शादी 04 वर्ष पूर्व देवता प्रसाद यादव के साथ हुई थी। वादिनी लड़की को ससुरालजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर की आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए 02 आरोपी अभियुक्तों देवता प्रसाद यादव व बदलू यादव को आज गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button