लड़की का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 126/2024, धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आशुतोष सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना को0 देहात क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना को0 में तहरीर दी कि मेरी लड़की को विपक्षी आशुतोष सोनकर बहला-फुसला कर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 07.04.2024 को थाना को0देहात की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आशुतोष सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button