नाबालिक लड़की के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 62/2024, धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त अनोखीलाल उर्फ छोटू नाऊ को थाना खरगूपुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 09.03.2024 को थाना खरगूपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा लिखित तहरीर दी गयी की उनकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी अनोखी लाल उर्फ छोटू नाऊ को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त अनोखी लाल उर्फ छोटू नाऊ को भगवानदीन पुरवा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीडिंता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button