लड़की को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-181/24, धारा 363,366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना मनकापुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी की उनकी बहन कल घर पर सोयी हुई थी जो सुबह नही मिली, काफी खोजबीन के बाद भी मेरी बहन का पता नही चल पा रहा है। वादी की तहरीर पर थाना मनकापुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 गिरिजेश राय को सुपुर्द की गयी थी। जिसमें आज दिनांक 28.04.2024 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त दिनेश यादव को मनकापुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button