13 मई से चलेंगे तीन नई जोड़ी ट्रेन

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोरखपुर कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के उपरान्त तीन प्लेटफार्म की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। परिचालनिक सुगमता एवं गाड़ियों की समयबद्धता बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य सेे रेलवे प्रशासन द्वारा तीन जोड़ी ट्रेनों को गोरखपुर जं0 के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अन्तर्गत, निम्नलिखित गाड़ियों को दिनांक 13 मई 2024 से दिए गए समयानुसार चलाया जाएगा।
गोरखपुर जं0 सेे चलने वाली अनारक्षित सवारी गाड़ी संख्या 05096 (गोरखपुर जं0-नरकटियागंज जं0) गोरखपुर कैंट से प्रातः 07ः10 बजे प्रस्थान करेगी।
गोरखपुर जं0 सेे चलने वाली अनारक्षित सवारी गाड़ी संख्या 05498 (गोरखपुर जं0-नरकटियागंज जं0) गोरखपुर कैंट से रात्रि 23ः00 बजे प्रस्थान करेगी।
गोरखपुर जं0 सेे चलने वाली अनारक्षित सवारी गाड़ी संख्या 05036 (नकहा जंगल-सीवान जं0) गोरखपुर कैंट से प्रातः 05ः40 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी क्रम में सवारी गाड़ी संख्या 05449 (नरकटियागंज जं0-गोरखपुर जं0) का आगमन प्रातः 05ः45 बजे, सवारी गाड़ी संख्या 05095 (नरकटियागंज जं0-गोरखपुर जं0) का आगमन 20ः30 बजे तथा सवारी गाड़ी संख्या 05039 (नरकटियागंज जं0-नकहा जंगल) का आगमन 23ः55 बजे गोरखपुर कैंट स्टेशन पर होगा।

Related Articles

Back to top button