आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला गिरफ्तार

गोण्डा। थाना नवाबगंज के तहत मु0अ0सं0- 195/24, धारा 498ए,306, 352,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धनजय सिंह उर्फ सपऊ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
10.06.2024 को ग्राम पूरा बाजार जनपद अयोध्या के रहने वाले जयचन्द्र सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लड़की की शादी 10 वर्ष पूर्व ग्राम साकीपुर थाना नवाबगंज के रहने वाले धनंजय सिंह के साथ हुई थी। धनंजय सिंह अपने परिजनों के साथ मिलकर आये दिन मारपीट किया करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर मेरी लड़की द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है। वादी की तहरीर पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त- धनजय सिंह उर्फ सपऊ सिंह को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 14.06.2024 को ढेमवाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार कर्ता टीम-

  1. उ0नि0 अरूण कुमार गौतम।
  2. हे0का0 सुरेन्द्र ओझा।
  3. का0 संजय यादव।

Related Articles

Back to top button