मादक पदार्थ के साथ 01 गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना छपिया अंतर्गत एक व्यक्ति मादक पदार्थ के रूप में अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना छपिया के उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मसकनवा मनकापुर रोड पर गड़रही के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 200 ग्राम गाँजा बरामद कर अभियुक्त इरशाद पुत्र मुस्ताक निवासी ग्राम खालेगांव चिकमंडी थाना छपिया जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी है।

Related Articles

Back to top button