नाबालिक लड़की के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार-

गोण्डा। थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 185/2024, धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त मोहम्मद आसिफ पुत्र जब्बार निवासी दर्जी पूर्वी कस्बा खरगूपुर जनपद गोण्डा को थाना खरगूपुर पुलिस के द्वारा झालीधाम रोड़ पर चौहट्टा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना खरगूपुर क्षेत्र के अन्तर्गत नाबालिग लड़की को विपक्षी द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में मु0अ0सं0- 185/2024, धारा 366 भादवि बनाम आज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 363, 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया। आज दिनांक 06.07.2024 को वांछित अभियुक्त मोहम्मद आसिफ पुत्र जब्बार निवासी दर्जी पूर्वी कस्बा खरगूपुर जनपद गोण्डा को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा झालीधाम रोड़ पर चौहट्टा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त

  1. मोहम्मद आसिफ पुत्र जब्बार निवासी दर्जी पूर्वी कस्बा खरगूपुर जनपद गोण्डा।
    पंजीकृत अभियोग-
  2. मु0अ0सं0- 185/2024, धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा।
    गिरफ्तार कर्ता टीम-
  3. उ0नि0 सन्तोष कुमार पाण्डेय
  4. हे0का0 आदित्यनाथ यादव
  5. का0 अमन सिंह

Related Articles

Back to top button