थाना धानेपुर अंतर्गत दहेज हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

**बदलता स्वरूप गोंडा। थाना धानेपुर अंतर्गत दहेज हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 14 जून 2024 को वादी द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी बहन को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 176/2024 धारा 498A, 304B भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम चन्द्रपाल मिश्रा आदि अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए अभियुक्तों चन्द्रपाल मिश्रा, विजय पाल व विनय कुमारी को आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button