लड़की को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

*बदलता स्वरूप गोण्डा। 05 जुलाई 2024 को थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लड़की को विपक्षी मनोज बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 अजित कुमार मौर्य को सुपुर्द की गयी थी। आज थाना मनकापुर पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त मनोज कुमार को राजापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button