जानलेवा हमला करने वाले 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

**बदलता स्वरूप गोंडा। जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। राम महेश गिरि पुत्र द्वारिका गिरि नि0 महादेवा पो0 केशवपुर पहड़वा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि प्रधान नरेन्द्र कुमार गिरि की छत पड़ रही थी़। उक्त अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर बिना किसी कारण वस गाली-गुप्ता देते हुए लाठी डण्डों से मारने पीटने लगे थे जिससे मेरे भाई रमेश गिरि व प्रधान को गम्भीर चोटे आयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-925/23 धारा 147,148,149,324,307,323,504,506 भादवि बनाम आकाश गिरी आदि 08 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था आज दिनांक 29.07.2024 को वांछित अभियुक्तों 01. रवि उर्फ विवेक गिरी, 02. उमेश गिरी, 03. आकाश गिरी को महादेवा केशवपुर पहड़वा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button