नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने वालागिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना छपिया अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। छपिया पुलिस को थाना क्षेत्र के अन्तर्गत वादी की नाबालिग लड़की को विपक्षी द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना छपिया में मु0अ0सं0- 190/2024, धारा 363 भादवि बनाम चन्द्र प्रकाश उर्फ ईद के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 366, 376, 376(2)N भादवि व व 5(L)/6 पाॅक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट की बढोत्तरी की गई। आज अभियुक्त चन्द्र प्रकाश उर्फ ईद पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी खिचुहवा मौजा महुली खोरी थाना छपिया जनपद गोण्डा को थाना छपिया पुलिस के द्वारा मसकनवा-बभनान रोड निकट दीननगर अण्डर पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button