नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार*

*बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना खरगूपुर क्षेत्र के रहने वाले एक महिला द्वारा थाना खरगूपुर में लिखित सूचना दी गयी कि विपक्षी कृष्ण कुमार द्वारा रात्रि में मेरी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत किया गया है। उक्त सूचना पर थाना खरगूपुर में मु0अ0सं0-200/2024, धारा 74, 308(5) बीएनएस, 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम कृष्ण कुमार के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था । घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा आरोपी अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान व साक्ष्य के आधार पर अभियोग में धारा की बढोत्तरी की गयी थी । आज खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी कृष्ण कुमार पुत्र मंगली प्रसाद निवासी ग्राम रौतावा गुंसाई पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को सिद्धिपुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button