मेडिकल स्टोर में मिला संदिग्ध औषधि, नमूना संग्रहित किया गया*

*बदलता स्वरूप गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश के क्रम में जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो द्वारा मेडिकल स्टोरों पर औषधियों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता बनाये रखने व नारकोटिक्स औषधियों की अनाधिकृत व्यक्तियों को बिक्री किये जाने पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में इटियाथोक बाजार में 03 मेडिकल स्टोरों का नियमानुसार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 03 मेडिकल स्टोरों मदनी मेडिकल स्टोर, शिफा मेडिकल स्टोर एवं कादरी ड्रग हाउस का निरीक्षण किया गया। जिसमें जाँच के उपरांत प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों को निरीक्षण आख्या में अंकित कर प्रतिष्ठान में सुधार करने हेतु निर्देशित कर, अनुज्ञापन प्राधिकारी, देवीपाटन मंडल गोण्डा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही मेडिकल स्टोर में रखी औषधियों में से 03 गुणवत्ताहीन संदिग्ध औषधि पाये जाने पर उसका नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया, तथा प्रयोगशाला द्वारा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। निरंतर नमूनों की सैम्प्लिंग की जा रही है ताकि अच्छी व गुणवत्ता वाली औषधियाँ जनमानस को उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Back to top button