*अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार*

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना को0देहात व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सदियापुर के पास अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण हो रहा है प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात व जिला आबकारी टीम की संयुक्त टीम द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी अभियुक्त संजय कुमार कोरी पुत्र स्व0 प्रेमनाथ कोरी निवासी ग्राम बालपुर जाट सदियापुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को ग्राम सदियापुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 97 ली0 अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब, 05 किलोग्राम यूरिया, 05 किलोग्राम नौसादर, शराब बनाने के उपकरण, 01 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद बोलरो बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button