क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अध्यक्ष ने किया नमन

गोण्डा। 78वीं स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष उज़मा राशिद ने सर्वप्रथम अपने नगर पालिका परिषद कार्यालय में झंडा रोहण कर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संकल्प का पाठ पढ़ाया एवं शहर के तमाम क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद वीर अब्दुल हमीद, शहीद राजेंद्र नाथ लाहड़ी, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. राम मनोहर लोहिया, महाराजा देवी बक्श सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर, गोंडा में बने उपवन पार्क में शहीदों की स्थली पर अध्यक्ष ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया तथा स्कूली बच्चों को इस पावन पर्व पर चॉकलेट व मिठाइयां बांटकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related Articles

Back to top button