दुराचारी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना छपिया अंतर्गत एक लड़की के साथ दुराचार करने वाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। थाना छपिया क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना छपिया में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लड़की को विपक्षी मनोज वर्मा द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुराचार करके छोड़ दिया है। वादी की तहरीर पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियोग में धारा 69,115(2),352 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। आज थाना छपिया पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त मनोज वर्मा को दीन नगर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button