नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना परसपुर अंतर्गत नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार किया गया है। थाना परसपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री को विपक्षी सरवन कुमार द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय द्वारा की जा रही थी। आज थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त सरवन कुमार को भटपुरवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के उपरांत धारा 376(3) भादवि 5/6 पाक्सो ऐक्ट की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button