दहेजहत्या का आरोपी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत एक दहेज हत्या आरोपी गिरफ्तार किया गया है। वादी द्वारा थाना को0देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी लड़की को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पुलिस द्वारा 6 अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी। आरोपी अभियुक्त संतोष पुत्र स्व0 रामफल निवासी ग्रा0 दुर्गोडवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button