लड़की को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लड़की कोचिंग सेन्टर पढने गयी थी जो वापस घर नही लौटी है। वादी की तहरीर पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ०नि० उत्कर्ष कुमार पाण्डेय द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त मुन्ना सिंह पुत्र अशोक सिंह नि0ग्राम तुक्कीपुर थाना महाराजगंज जनपद सिवान, बिहार को नगवा मोड़ थाना नवाबगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 87 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button