नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना को0 मनकापुर क्षेत्र के रहने वाली एक महिला द्वारा थाना को0मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण द्वारा उनकी लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना को0 मनकापुर में सुनील कुमार आदि 04 अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। नामजद आरोपी अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र शीतला प्रसाद निवासी ग्राम जमुनहा गैलनग्रन्ट, थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा को थाना को0मनकापुर पुलिस द्वारा आज रेलवे स्टेशन मनकापुर पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।



