महाआरती में भगवती की 101 थालियों से उतारी गई आरती

आरती के दौरान भक्तिमय रहा जमुनहा बाजार–

हिमांशु गुप्ता/नितिश कुमार तिवारी

जमुनहा, श्रावस्ती। जनपद में चल रहे नवरात्र महोत्सव में अष्टमी तिथि को महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें जमुनहा बाजार में श्री नव दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार देर शाम महाअष्टमी के पावन अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में क्षेत्र की कन्याओं ने 101 थालियों को आकर्षक ढंग से सजाकर महामाई की आरती उतारी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देवी दुर्गा के आशीर्वाद की कामना की। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए और देवी दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महोत्सव के आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलता है, और आने वाली पीढ़ियों में धार्मिक आस्था का संचार होता है। पूरे महोत्सव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान कन्याओं में खुशी गुप्ता,ममता गुप्ता,रानी निषाद,महक गुप्ता,प्रज्ञा मिश्रा,सिद्धि जायसवाल,पूनम गुप्ता,अंजली सोनी,पूजा साहनी,मीठी मोदनवाल सहित सैकड़ों कन्याओं ने महाआरती में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button