अज्ञात बोलेरो की ठोकर से स्कूटी सवार घायल, रेफर

नितिश कुमार तिवारी

जमुनहा, श्रावस्ती। पीछे से आ रही अज्ञात बोलेरो ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फत्तेहपुर बनगई के मजरा बनगई गांव निवासी पुत्तन तिवारी (55) पुत्र राम धीरज तिवारी जो अपने स्कूटी से जमुनहा तहसील से वापस अपने गांव बनगई को आ रहे थे। कि तभी जमुनहा बहराइच राजमार्ग पर बनगई गांव के बाहर बने पोखरा तालाब के पास बहराइच से जमुनहा की तरफ से जा रही अज्ञात तेज रफ्तार बोलोरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार पुत्तन तिवारी सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। और बोलोरो जमुनहा की ओर फरार हो गई। वहीं सूचना पर पहुँचे परिजनों ने घायल पुत्तन को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया। जिसपर निजी चिकित्सक ने अपने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button