शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना तरबगंज क्षेत्र अंतर्गत शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। थाना तरबगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना तरबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी पंकज मौर्या द्वारा उसकी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना उ0नि0 सुभाष विश्वकर्मा द्वारा की जा रही थी। आज थाना तरबगंज पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त पंकज मौर्या को उसके घर ग्राम काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैद्यानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।



