बच्चों को पढ़ाया गया यातायात नियम का पाठ

अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर। आज पुलिस अधीक्षक फतेहपुर धवल जायसवाल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर में सड़क दुर्घटना को कम किए जाने के लिए यातायात प्रभारी लाल जी सविता एवम् टीएसआई बृजेंद्र कुमार द्वारा प्ले वे स्कूल शादीपुर चौराहा फतेहपुर में छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गयी। इसके साथ-साथ माल वाहक वाहन द्वारा सवारियों का परिवहन करने वाले वाहनों पर तथा दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, सवारी ई रिक्शा पर माल को ढोने वाले ई-रिक्शा पर कार्यवाही की गई तथा बिना नम्बर प्लेट लगे वाहन, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, चार पहिया वाहन पर बिना सीट बेल्ट का प्रयोग न कर वाहन चलाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई और नाबालिक द्वारा वाहन चलाने वालो की सघनता से चेकिंग कर कार्यवाही की गई तथा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गई।

Related Articles

Back to top button