एसपी ने थाना को0 देहात मे की जनसुनवाई

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा को0 देहात में जनसुनवाई की गयी। एसपी द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना को0 देहात में सुनवायी के दौरान 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है। जिनमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया है। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने थानों पर समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया है। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button