पुल के ज्वाइंट में आई दरार से सैकड़ो वाहन कई घंटे फंसे रहे जाम में

बदलता स्वरूप गोण्डा। घाघरा पुल के ज्वाइंटर में आई दरार की मरम्मत के चलते बीते पूरा दिन व शाम लखनऊ गोंडा बहराइच मुख्य मार्ग पर कई किमी लंबा जाम लगा रहा, दर्जनों एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं, मरीज़ तड़पते रहे, दूल्हा दुल्हन के वाहन, स्कूली बसें व यात्रियों के वाहन जाम में फंस गए। बता दें कि पड़ोसी देश नेपाल को जोड़ने वाला एकमात्र लखनऊ बहराइच मुख्य मार्ग है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घाघरा पुल में पिछले वर्ष से कई बार दरारें आ चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारी अस्थाई रूप से मरम्मत करने के बजाय सिर्फ खाना पूर्ति करते हैं। परिणाम स्वरूप महीने दो महीने में फिर ज्वाइंटर में जगह बन जाती है। जिसके कारण मरम्मत के चलते आए दिन जाम लगा रहता है। यही हाल सरयू पुल का है कभी भी कोई भी पुल पर दुघर्टना हो सकती है।

Related Articles

Back to top button