17 नवंबर को राष्ट्रीय महासचिव का बहराइच दौरा

बदलता स्वरूप बहराइच। भारतीय जनता पार्टी अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक 17 नवंबर को बहराइच दौरे पर रहेंगे आपको बता दे कि महाराष्ट्र चुनाव से प्रचार से सीधे बहराइच आ रहे राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक बहराइच के सांसद डॉ आनंद गोंड की माता के निजी आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे तथा राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह, प्रदेश महामत्री अजय पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, प्रदेश मंत्री पवन वर्मा, जिलाध्यक्ष एस पी सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएंगे। उसके बाद राष्ट्रीय महासचिव कार्यकर्ताओं के संग बैठक करके सड़क मार्ग से लखनऊ वापस जाएंगे। उक्त जानकारी प्रतीक पाण्डेय निजी सचिव ने दी।

Related Articles

Back to top button