श्रीमद् भागवत कथा का हुआ प्रारम्भ

अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर। शहर के अशोक नगर धान मिल में अझित नारायण शुक्ल अनंत के जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है, आयोजक अनामिका शुक्ला पत्नी अमित शुक्ला एडवोकेट दिल्ली उच्च न्यायालय ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा 15 नवंबर शुक्रवार से 22 नवंबर बुधवार प्रतिदिन 2:00 बजे शाम से 7:00 बजे तक कथावाचक परम पूज्य पंडित डॉक्टर विद्यासागर शुक्ला के द्वारा अमृतमयी कथा का श्रवण किया जाएगा, आज पंडित डॉक्टर विद्यासागर शुक्ला के मुखारविंद से अमृतमयी कथा का शुभारंभ हुआ और 22 नवंबर को समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है इस मौके पर अतुल तिवारी, सूरज ठाकुर दिनेश खलीफा दीपक मिश्रा अनुज सिंह विनय प्रताप सिंह पिंटू सिंह अमित शुक्ला अनामिका शुक्ला मयंक सिंह, विकास, राहुल, रवि कुमार, सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button