आध्यात्मिक पाठशाला की स्थापना कर दिया जायेगा आध्यात्मिक ज्ञान – महर्षि अरविन्द

बदलता स्वरूप खगड़िया। विश्व स्तर पर आध्यात्मिक वातावरण बनाने, आध्यात्मिक विद्यालय के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान देने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक महर्षि अरविन्द ने सन्त देवराहा बाबा शिवनाथ दास जी महाराज से भेंट किया और उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा शिवनाथ दास जी महाराज ने कहा कलियुग में विश्व शान्ति के लिए आध्यात्म के गंगोत्री में डुबकी लगाना बहुत जरुरी है। आगे बाबा शिवनाथ दास जी महाराज ने कहा अगर आप सृष्टि या किसी परम सत्ता के प्रति कृतज्ञता महसूस करते हैं तो आप आध्यात्मिकता की ओर बढ़ रहे हैं। आपके अंदर अगर सृष्टि के सभी प्राणियों के लिए करुणा फूट रही है,तो आप आध्यात्मिक हैं। आध्यात्मिकता कोई ऐसी चीज नहीं है जो आप मंदिर, मस्जिद या चर्च में करते हैं। यह केवल आपके अंदर ही घटित हो सकती है। आध्यात्मिक प्रक्रिया उनके लिए है जो जीवन के हर आयाम को पूरी जीवंतता के साथ जीना चाहते हैं। आध्यात्मिकता मूल रूप से मनुष्य की मुक्ति के लिए है। अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक महर्षि अरविन्द ने मीडिया से कहा निकट भविष्य में”आध्यात्मिक पाठशाला” की स्थापना कर लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान दिया जायेगा। समय समय पर आध्यात्मिक क्षेत्र के अनुभवी संत, महात्मा से दर्शन और आशीर्वचन दिलाया जायेगा। मौके पर उपस्थित थे मोहन चौधरी, ध्रुव कुमार, ललित सिंह, संजीव सिंह तथा प्रहलाद कुमार आदि।

Related Articles

Back to top button