थाई बॉक्सिंग में आशुतोष ने जीता गोल्ड मेडल,क्षेत्र में हर्ष

इसरार अहमद

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिले के इकौना कस्बे के रहने वाले आशुतोष त्रिपाठी ने गोवा मे चल रहे थाई बॉक्सिंग एशियन चैंपियनशिप के 68 किलो भार वर्ग में कंबोडिया के खिलाड़ी को फाइनल में शिकस्त देकर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया।
जानकारी के अनुसार गोवा के पेडेम इंडोर स्टेडियम में चल रही थाई बॉक्सिंग एशियन चैंपियनशिप में श्रावस्ती के युवा खिलाड़ी आशुतोष ने परचम लहरा कर जिले का मान बढ़ाया है। आशुतोष ने 68 किलो भार वर्ग में कंबोडिया के खिलाड़ी को फाइनल में हरा कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेवासियों में खुशी की लहर है।
इकौना नगर के चौकनगर वार्ड निवासी आशुतोष त्रिपाठी उर्फ सत्यम शुरू से ही बॉक्सिंग के होनहार खिलाड़ी रहे हैं। थाई बॉक्सिंग इंडिया फेडरेशन व एशियन थाई बॉक्सिंग कोनफेडरेशन के तत्वावधान में गोवा के मापूसा स्थित पेडेम इंडोर स्टेडियम में 16 से 18 नवंबर तक थाई बॉक्सिंग एशियन चैंपियन शिप का आयोजन किया गया है। इसमें फाइनल में आशुतोष का मुकाबला कंबोडिया देश के वेदांत पाडवाल से हुआ। आशुतोष ने 68 किलो भार वर्ग में वेदांत को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके पूर्व आशुतोष बनारस व आगरा में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन शिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इनका सम्मान जिले के डीएम भी पूर्व में कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button