आप के 50 लाख सदस्य बनाने का महाअभियान अपने लक्ष्य की ओर तेज गति से अग्रसर : विनय पटेल

आप के 50 लाख सदस्य बनाने के अभियान को अयोध्या में मिल रहा है भारी जन समर्थन : विनय पटेल

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । आम आदमी पार्टी द्वारा 4 नवंबर से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में 50 लाख सदस्यों के निर्माण का अभियान शुरू किया जा चुका है। इस अभियान का शुभारंभ राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लखनऊ से किया था व प्रदेश के प्रत्येक जनपद में यह अभियान चलाया जा रहा है।यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या में मौजूद जनपद के प्रभारी संजीव निगम ने दी। आम आदमी पार्टी अयोध्या प्रांत के नव – नियुक्त प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल मंगलवार को अयोध्या जनपद में चल रहे सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि रहे। विनय पटेल ने अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि “हम इस अभियान के जरिये सभी वर्गों को जोड़ने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। यूपी में 50 लाख सदस्य बनाए जाएंगे. यूपी को 8 प्रांतों में बांटा गया है. यहां कार्यकर्ताओं के ट्रेनिंग शिविर का भी आयोजन होगा। अयोध्या जनपद के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने बताया कि आम आदमी पार्टी का यह कदम उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बदलाव लाने और लोगों की समस्याओं को समझने का एक प्रयास है। आज हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता स्वीकार की।सदस्यता अभियान देवकाली में कैंप लगाकर चलाया गया।इस अभियान में भाग लेने वालों में जिला महासचिव सुनील मौर्य,जिला उपाध्यक्ष शारजाह मास्टर एवं सूरज प्रधान,पूर्व महापौर प्रत्याशी एवं महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव गुडिया राईन,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहित महराज,तेज नारायण मौर्या , रघुनाथ प्रताप ,सत्य प्रकाश मौर्य,दिलीप वर्मा, यू के द्विवेदी, नीलेश चतुर्वेदी,डॉ इरशाद हुसैन, प्रहलाद शर्मा,रमेश कुमार ,रामजी वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button