झारखंड में मिली जीत पर कांग्रेस कार्यालय पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मनाई गई खुशी

बदलता स्वरूप गोण्डा। कांग्रेस कार्यालय गोंडा में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की वायनाड लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत पर और झारखंड प्रदेश में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनने पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, उत्तर प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव बाबा राम सिंगर भारती, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सगीर खान, अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक वाजिद अली, सभासद शाहिद अली कुरेशी, अरविंद शुक्ला, चांद खान, विनय त्रिपाठी, जर्निल हयात, वरिष्ठ कांग्रेसी जितेश शर्मा और विवेकानंद शुक्ला जिला अनुशासन समिति के सदस्य अवसार अहमद, टी एन फारुकी, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button