अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र की आहूत बैठक में झारखंड से पधारे पंo आचार्य मुकेश मिश्रा

आध्यात्म के बिना सुख, चैन और शांति मिलना मुश्किल – डॉ अरविन्द वर्मा

बदलता स्वरूप खगड़िया। अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के सदस्यों की एक विशेष बैठक मां तारा शक्तिपीठ मंदिर परिसर में केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा की अध्यक्षता में आहुत हुई। सर्व प्रथम उपस्थित सभी सदस्यों ने एक दूसरे को नव वर्ष पर शुभकामनाएं और बधाईयां दी। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉ वर्मा ने कहा नव वर्ष की नव बेला में हर इंसान को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करनी चाहिए । कलियुग में आध्यात्म के बिना शांति और सुख चैन मिलना मुश्किल है। उन्होंने संगठन के विस्तारीकरण पर जोर दिया और जनसाधारण से जुड़ने की कई टिप्स भी दिए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धनबाद (झारखंड) से पधारे पंo आचार्य मुकेश मिश्रा ने कहा बच्चों को अच्छी संस्कार मिले, इसके लिए आध्यात्म एक सुगम रास्ता है। आज नहीं तो कल आपको आध्यात्म केन्द्र का सहारा लेना ही पड़ेगा। जितना जल्द आध्यात्मिक केंद्र से जुड़ेंगे उतना जल्द आपकी समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। मां तारा शक्तिपीठ मंदिर के संस्थापक नीरज कुमार के अलावा पुजारी अलख निरंजन तिवारी, संजीव कुमार, विकास कुमार चौधरी, रमेश कुमार, राजीव कुमार, रवि राज, रामानंद प्रसाद, नवीन कुमार तथा भजन गायक गोपाल पाठक भी अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र की बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button