स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज में अध्यक्ष पद का चुनाव 11 अक्टूबर को

अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप
फतेहपुर। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हँस्वा की प्रबंध समिति की बैठक प्रबंधक पीयूष खन्ना के सिविल लाइन स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से प्रबंध समिति के रिक्त अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि निर्धारित की गई। निर्णय लिया गया कि 11 अक्टूबर, रविवार को प्रातः 10 बजे चन्द्रदास इंटर कॉलेज हँस्वा परिसर में अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रबंधक पीयूष खन्ना ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंध समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए समिति निरंतर प्रयास करती रहेगी।
प्रबंध समिति के सदस्य किशन मेहरोत्रा ने बताया कि सितंबर माह में विद्यालय परिसर में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों का भी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
बैठक में प्रबंधक पीयूष खन्ना, सदस्य किशन मेहरोत्रा, भरत मानसिंह, नीरज कक्कड़, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रशांत श्रीवास्तव तथा सुशील कुमार साहू उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय के शैक्षिक विकास, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button