निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न, छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

बदलता स्वरूप
गोंडा। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान नेशनल पब्लिक स्कूल, बड़गाँव, में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त 2026 को आयोजित निबंध प्रतियोगिता का परिणाम वितरण समारोह आज हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद जोशी रहे। उनके कर-कमलों द्वारा विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि निबंध लेखन से विद्यार्थियों में सोचने, समझने और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एस.पी. गुप्ता, प्रधानाचार्य वेद प्रकाश, उप प्रधानाचार्या मीना सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विद्यालय के शिक्षकगण लक्ष्मी देवी, कुमुद सिंह, पवन श्रीवास्तव, दीपक मंडल, चंद्र प्रकाश शुक्ला, शिल्पी अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित कक्षा-1 प्रथम – अरीबा, द्वितीय – नैन्शी, तृतीय – विराज गुप्ता कक्षा-2 प्रथम – मानसी गुप्ता, द्वितीय – भावना गुप्ता, तृतीय – विधान कुमार कक्षा-3 प्रथम – खुशी गुप्ता, द्वितीय – रिद्धि शर्मा, तृतीय – हाममीम आजाद कक्षा-4 प्रथम – पल्लवी साह, द्वितीय – शिवांशी गुप्ता, तृतीय – संस्कार गुप्ता कक्षा-5 प्रथम – मयंक श्रीवास्तव, द्वितीय – सिद्धि शर्मा, तृतीय – सौरभ सिंह कक्षा-6 प्रथम – परी सोनी, द्वितीय – शगुन गुप्ता, तृतीय – तान्या वर्मा कक्षा-7 प्रथम – भावना सोनी, द्वितीय – अनिका सोनी, तृतीय – उत्कर्ष गुप्ता
कक्षा-8 प्रथम – श्रद्धा गुप्ता, द्वितीय – अंशुमान तिवारी, तृतीय – अनन्या द्विवेदी
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button