संगठन मजबूत कर 2027 में फिर लहराएगा भाजपा का परचम : अभिषेक मिश्रा

बूथ समितियों के सत्यापन को लेकर भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित

बूथ समितियों के सत्यापन को लेकर भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित

बदलता स्वरूप
गोण्डा। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अयोध्या एवं मंडल प्रवासी अभिषेक मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का आधार बनेगी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सक्रिय कर 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा का परचम लहराना है।
भाजपा जिला कार्यालय पर बूथ समितियों के सत्यापन के संबंध में आयोजित संगठनात्मक कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अभिषेक मिश्रा ने कहा कि बूथ समितियों के सत्यापन के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल स्तर पर बूथ समितियों के सत्यापन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि मंडल स्तर पर प्रवासियों के नाम तय कर दिए गए हैं। प्रवासी 03 सितंबर से मंडलों में पहुंचकर मंडल समितियों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं संयोजक मौजूद रहेंगे। इसके बाद 03 और 04 सितंबर को सेक्टर स्तर पर बैठकें आयोजित कर बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री दीपक गुप्ता ने किया, जबकि समापन पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने किया। बूथ सत्यापन कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सह संयोजक जितेंद्र नाथ पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में के.के. श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, अर्जुन तिवारी, वंदना गुप्ता, विशाल अग्रवाल, नीरज मौर्या, हरीश शुक्ला, महामंत्री राकेश तिवारी, रंजीत बाबा, अभिषेक दत्त त्रिपाठी, रीता सिंह, राजेश तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, संयोजक, प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button