अहाते में सो रहे युवक को उठा ले गया तेंदुआ, हमला कर उतारा मौत के घाट

सुबह राहगीरों ने देखा अधखाया शव, गांव में मचा हड़कंप; वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

सुबह राहगीरों ने देखा अधखाया शव, गांव में मचा हड़कंप; वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

बदलता स्वरूप
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव विभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत महबूबनगर गांव में मंगलवार तड़के एक तेंदुए ने अहाते में चारपाई पर सो रहे 32 वर्षीय युवक राम सिंह पर हमला कर दिया। तेंदुआ युवक को चारपाई से खींचकर कुछ दूर ले गया और हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सुबह राहगीरों ने युवक का अधखाया शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी फैलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया और ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय व्याप्त हो गया।

ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर कर्मियों को भेजा। रेंज अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर वन कर्मियों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।

Related Articles

Back to top button